दोस्तों, गर्मी आ गयी है और आप जानते है इस वक़्त में DEHYDRATION का बहुत chances है, पसीना बहुत निकलता है , जहाँ wet climate है वहाँ पसीना बूँद बूँद गिरता है और जहाँ dry climate है वहाँ पसीना नहीं होता है पर बॉडी से खनिज का नुकसान होने लगता है नमक का ज्यादा नुकसान होता है, तो इस वक़्त पे आपके पास ऐसा drink होना चाहिए जो आपको ताज़ा रखे, और आपको कोई बीमारी न होने दे, तो उसके लिए 7 ऐसे ड्रिंक मैं आपको बताऊंगा जो आप गर्मियों में जरूर ले, तो पहला है आम पन्ना मतलब हरे आम को आप लीजिये और उसका जूस बनाइये और उसमे जीरा, पुदीने के पत्ते डाल दीजिये और इसमें थोड़ा सा नमक, चीनी और दो कप पानी डाल के इसको मिक्स कर लीजिये। ये पानी बहुत अच्छा है आपके DEHYDRATION को हटाने के लिए आपको ताज़गी देने के लिए। दूसरी चीज़ है जलजीरा आपको मालूम है जलजीरा ताज़गी भरा DRINK माना जाता है उसमे जीरा दिया जाता है ROAST करके और उसमे पानी मिलाया जाता है उसमे थोड़ा नमक देना होता है और अगर इसको आप ठंडा पियेंगें तो बहुत अच्छा होगा, थोड़ा सा आप हल्दी लीजिये और इसमें पुदीने का पत्ता डालिये आधा चम्मच जीरा डालिये और उसमे थोड़ा सा गुड़ भी डाल सकते है चीनी डाल सकते है काला नमक डाल सकते है थोड़ा सा निम्बू, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और पानी ये सारी चीज़े लेके आप जलजीरा बनाइये बहुत फ़ायदा करता है। तीसरा है सत्तू का शरबत जो चना दाल होता है उसको भून कर पाउडर बनाया जाता है सत्तू डालिये पानी डालिये और इसमें बहुत सारा नमक, काला नमक और उसके साथ ही आप पुदीने का पत्ता भी डाल सकते है इसमें कच्चा आम भी डाल सकते है और प्याज़ को काट कर भी डाल सकते है ये बहुत बढ़िया शरबत है। चौथा DRINK जो है वो है BUTTER MILK जिसको हमलोग छाछ बोलते है आपको मालूम है छाछ दही से बनता है थोड़ा सा दही चाहिए और उसमे बहुत सारा नमक और गरम मसाला या कोई भी मसाला आप उसमे डाल सकते है अपने स्वाद के अनुसार और ये जो छाछ है ये गर्मियों के दिन का सबसे बढ़िया DRINK है तो इसको आप जरूर लेते रहिएगा। पांचवा ड्रिंक है नारियल का पानी ये तो आपको बनाने की जरूरत नहीं है नारियल आजकल हिंदुस्तान में कही न कही मिल जाता है , आप नारियल का पानी जरूर पीजिए एक दो बार पी लेंगे तो काफी फ़ायदा करेगा ये आपके METABOLISM को भी BOOST करेगा आपको गर्मी के दिन में राहत भी दिलाएगा , छठा जूस है गन्ने का रस ये भी आज कल हर जगह मिलता है गन्ने का जूस डायबिटीज वाले भी ले सकते है क्योकि इसमें इतना ज्यादा शुगर नहीं होता है इसमें थोड़ा काला नमक मिला लेंगे तो ये बहुत टेस्टी भी लगता है, आखरी जो ड्रिंक है वो है जौ का पाउडर {BARLEY POWDER } इसमें पानी और नमक मिला लीजिये और थोड़ा सा शहद और निम्बू मिला लीजिये और इसको भी आप 4 कप पानी के साथ मिला के आप लीजिये ये बहुत फ़ायदा करता है ये 7 DRINK में से आप जो हो सके वो लीजिये जो ज्यादा टेस्टी लगे उसको लीजिये लेकिन हर एक दिन एक न एक ड्रिंक लीजिये, गर्मी में आप बहुत ताज़ा महसूस करेंगे जो थकान होती है है वो ख़तम हो जाएगी। तो दोस्तों ये वीडियो बहुत काम की है आप अपने दोस्तों को भेजिए, THIS IS THE BEST THING YOU CAN DO DRINK LOT OF WATER BUT DRINK WITH THIS ITEMS, DR. BIMAL CHHAJER है मेरा नाम हार्ट का ट्रीटमेंट करते है हमलोग, और हार्ट की ऐसी क्लिनिक 110 जगह पे हमारी खुली हुई है आप वहां जाके ये जान सकते है की हार्ट की बीमारी को कैसे AVOID करना है ये जानकारी ले सकते है हमारी हार्ट की वीडियो जरूर देखे और लोगो को दिखाए, THANK YOU SO MUCH
Disclaimer: While we strive to deliver the most accurate and reliable translations possible, the nature of language translation can result in occasional mistakes. We do not guarantee the completeness or correctness of the translated material and cannot be held liable for any consequences arising from its use. Therefore, it is recommended that you should watch the original video posted on SAAOL Heart Center’s official youtube channel and subscribe to that. The link is available here.
