दोस्तों आज तक मैंने आपको बहुत सारी चीजों पर लेक्चर दिया है जैसे कि वजन कैसे घटाया जाए लेकिन आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपना वजन कैसे बढ़ा सकते हैं, बहुत सारे लोग मेरे पास आते हैं और वह कहते कि सर मेरा वेट बहुत कम है मैं उनको यह बोलता हूं कि आप अपना वेट बढ़ाओ तो वह कहते हैं सर वेट कैसे बढ़ेगा कई लोग सोचते हैं कि उम्र के साथ उनका शरीर भी भरता है लेकिन मैंने उनको बताया कि उम्र के साथ हाइट बढ़ती है हर आदमी का 18 साल तक हाइट ग्रो होता है और 18 साल के बाद हर आदमी का हाइट फिक्स हो जाता है इन फैक्ट उम्र के साथ हाइट कम भी हो जाती है अगर आपका वजन बीएमआई के हिसाब से करीब-करीब 25 है तो समझ लीजिए आपका वेट बिल्कुल सही है लेकिन जो अंडरवेट हैं वेट है उनको देखा जाता है जैसे 18, 20 तो उन लोगों को क्या करना चाहिए जिससे उनका वजन बढ़ जाए, तो आज मैं आपको उसी के बारे में बताने वाला हु।
पहले तो यह समझते हैं कि जो हमारा वजन कम है उसका कारण क्या हो सकता है एक तो मैंने यह देखा है कि जो बहुत गरीब लोग होते हैं जिनको खाने की बहुत प्रॉब्लम है जिनको एक टाइम का खाना नसीब नहीं होता है उन लोगों का वजन बहुत कम होता है क्योंकि उन्हें सही से खाना नहीं मिलता एक ऐसे लोग भी होते हैं जिनको टाइम ही नहीं मिलता है खाने के लिए देखा गया कि वह 12 घंटा काम ही कर रहे हैं और उसके वजह से उन्होंने कुछ खाया ही नहीं काम के वजह से वह अपना खाने-पीने का समय भूल जाते हैं और कुछ आदमी होते हैं जिनको सारा दिन फिजिकल एक्टिविटी करना पड़ता है उन्हें भी खाने की दिक्कत होती है कि उनको भी समय नहीं मिलता खाने का तो ज्यादातर लोग जो काम में बिजी रहते हैं या फिर गरीब लोग होते हैं उनके पास खाने की सही टाइम नहीं है इसलिए उनका वजन कम रहता है इसलिए इन लोगों का वजन गिर जाता है जिनको थायराइड का ओवर एक्टिव थायराइड है वह भी बॉडी के वजन को घटाता है तो यह सारे कारण होते हैं जिसकी वजह से लोगों का वजन कम रहता है और कुछ भी कर ले उनका वजन बढ़ता नहीं है
कभी-कभी आपको कोई बीमारी होती है जिसकी वजह से आपके इंटेस्टाइन में प्रॉब्लम होता है और उसकी वजह से भी आपका वजन कम हो जाता है और अगर आपकी कोई बीमारी की वजह से आपका वजन कम हुआ तो आपको जरूर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अब हम यह जानते हैं कि आप क्या क्या कर सकते हो जिससे आपका वजन बढ़े आपमें से कई लोग कहते हो कि सर मुझे अपना वजन बढ़ाना है तो आपको उसके लिए क्या खाना पड़ेगा जिसमें हाई कैलोरीज होगी आपको वैसा खाना खाना पड़ेगा। हाई कैलोरी खाने का मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ फैट खाते रहो अगर आप हार्ट के पेशेंट नहीं है और आप जानते हैं कि आपका वजन कम है तो आप हाई कैलोरी का खाना खा सकते हैं लेकिन उसकी भी एक लिमिट होनी चाहिए वजन बढ़ाने की जो सबसे अच्छी चीज है वह होता है होल ग्रेन, आलू, केला, आम, चीकू यह जो फ्रूट्स है और होल ग्रेन है यह अगर आप सही से खाएंगे तो आपका वजन बढ़ेगा और आपको पता होना चाहिए कि यह सारे हाई कैलोरी फूड हैं। जितना अनाज वाला खाना है वह जरूर खाइए उसमें हाई कैलोरी होता है वह आपके वजन बढ़ाने में काफी मदद करेगा अगर आप पूरे दिन में 2000 कैलोरी से ज्यादा खा सकते हैं तो आपका वजन आराम से बढ़ जाएगा यह बात आप को समझना पड़ेगा अगर वजन बढ़ाना हो तो आपको रोटी बहुत खाना है आपको तीन टाइम रोटी खाना पड़ेगा सुबह 6 शाम को 6 रात को 6 रोटी बाकी सारे सामान हटा दो आप रोटी से पेट भरते रहो तो उससे आपका वजन बढ़ जाएगा और दाल जरूर लेना दाल में काफी प्रोटीन होता है, हां रोटी में चावल से ज्यादा प्रोटीन होता है आपको यह बात जरूर मालूम होना चाहिए वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत है तो आप प्रोटीन खाइए फैट से थोड़ा दूर रहिए फैट खाने से फिर आपको हार्ट का प्रॉब्लम होने लगेगा और सब कुछ टाइम से लीजिए और अगर आपको हड्डियों में कैल्शियम वगैरह लेना है तो दाल जरूर खाइये, तो दोस्तों यह सारी चीज मैंने आपको बताई है यह एक बार खा कर देखिए इससे आपका वजन जरूर बढ़ेगा।
दोस्तों आज यही पर रुकता हूं मेरा नाम डॉ विमल छाजेड़ है हार्ट का ट्रीटमेंट करते हैं हम लोग बिना बायपास बिना एनजीओ प्लास्टिक के तो अगर आप किसी भी हार्ट के पेशेंट को जानते हैं तो उनको हमारी वीडियो जरूर रिकमेंड करें और आप भी देखें अपने फैमिली वालों को भी दिखाएं हमारे चैनल में मोस्ट पॉपुलर करके एक लेक्चर है ऑन हार्ट इसको जरूर लोगों को रिकमेंड करिए और आप भी देखिए और हार्ट के बारे में हेल्थ के बारे में कोई भी लेक्चर चाहिए तो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर वीडियोस देख सकते हैं। THANK YOU SO MUCH
যদি ১৫ দিনে ওজন বাড়াতে চান, তাহলে এগুলো খান
Disclaimer: While we strive to deliver the most accurate and reliable translations possible, the nature of language translation can result in occasional mistakes. We do not guarantee the completeness or correctness of the translated material and cannot be held liable for any consequences arising from its use. Therefore, it is recommended that you should watch the original video posted on SAAOL Heart Center’s official youtube channel and subscribe to that. The link is available here.
